आरंग। स्थानीय पीपला वेलफेयर फाउंडेशन अपने नवाचारी रचनात्मक कार्यों के लिए जाना जाता है। वर्ष भर नगर में कुछ न कुछ रचनात्मक कार्यों से जनमानस में भी अपनी अमिट छाप छोड़ रहें हैं। वहीं इन दिनों हर- हर बागेश्वर, घर -घर बागेश्वर,हर घर मोरध्वज, घर -घर मोरध्वज मुहिम के तहत् इस संगठन से जुड़े सदस्यगण आरंग के हर घरों में पहुंचकर आरंग के गौरवशाली इतिहास पर आधारित डिजिटल कलेंडर वितरण कर नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही आरंगवासी होने पर गौरवान्वित कर रहे हैं।
नगर में सराहना हो रही है। लोग पीपला फाउंडेशन की इस मुहिम को अनूठी पहल बता रहे हैं। फाऊंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया अब तक उनकी टीम बागेश्वर पारा, लोधी पारा,सुमन कालोनी, लक्ष्मी बिहार कालोनी, बालाजी कालोनी में करीब एक हजार घरों में पहुंचकर कलेंडर वितरण कर चुके हैं। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है आरंग महानदानी राजा मोरध्वज की नगरी है।यह नगर शिवालयों तथा पुरातात्विक दृष्टि से भी काफी समृद्ध है। बारकोड स्कैनर युक्त डिजिटल कलेंडर के माध्यम से बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित आरंग के अन्य मंदिरों की जानकारियां भी लोगों एक साथ होने से लोग और भी अधिक गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।
वहीं फाउंडेशन के सदस्यगण लोगों को कलेंडर वितरण कर आरंग के गौरवशाली इतिहास जानने ,पढ़ने प्रेरित व प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिससे कि लोग अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व महसूस कर सके। वहीं इस मुहिम में फांऊडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, संयुक्त सचिव संजय मेश्राम,प्रतीक टोंड्रे,नीरज साहू, टेकराम लोधी, अश्विनी शंख अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166168
Total views : 8192476