पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह निधन.. PM मोदी, अमित शाह, और JP नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका कल रात निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यमन में हूती विद्रोहियों ने कहा कि गुरुवार को इजराइली हवाई हमलों में विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना और बंदरगाह शहर होदेदा को निशाना बनाया। हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार इजराइल पर हमले के कुछ दिनों बाद इजराइल ने ये हमले किये। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और होदेदा, अल-सलिफ और रास कांतिब के बंदरगाहों के साथ-साथ बिजली केंद्रों पर हूती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। वे घर पर बेहोश हो गए थे। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर सरकार ने सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। पूर्व पीएम के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। निधन के बाद देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर लाया गया। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में सम्मान के तौर पर बांह पर काली पट्टी बांध रही है।’’ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से आगे से की है।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ इंदौर दौरे पर आने वाले हैं। राजनाथ सिंह 29 दिसंबर को इंदौर के महू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं महू में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर को उज्जैन जाएंगे। राजनाथ सिंह उज्जैन से पुन: इंदौर आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment