उपमुख्यमंत्री साव ने 50 लाख के मंगल भवन का किया लोकार्पण….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- सुशासन दिवस, भारत रत्न अटलजी के जन्म जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सरगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव नगर सरगांव पहुंचे।


इस अवसर पर उन्होंने नगर में बने बड़े ही सुसज्जित सतनाम समाज के मंगल भवन जो कि 50 लाख की लागत से बना है का लोकार्पण किया।


उपमुख्यमंत्री साव के नगर पहुंचने पर मोहभट्टा चौक से लेकर सतनाम भवन तक सामाजिक बन्धुओं और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री साव ने लोकार्पण पस्चात सभी को सुंदर भवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मनखे मनखे एक समान और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले परम् पूज्य बाबा गुरुघासीदास का समाज को दिया गया संदेश हम सबके लिए आदर्शमयी है और उनके मार्गों का अनुसरण करते हुए आज हम सभी सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एकजुट हो रहे है ।

उन्होंने सभी समाज के बन्धुओं को मंगल भवन की मंगलमयी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, पार्षद पंकज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू,रिजवान हक,नवाब खान,विष्णु तिवारी के साथ ही समाज के निर्मल दिवाकर,शांता दिवाकर,अनुज राम घृतलहरे, प्रद्युम्न दिवाकर,बाबूलाल जांगड़े, संतोष घृतलहरे, मेंलूराम कुर्रे, तारण टंडन, रामफल लहरी ,के डी बंदे,उत्तम शांडिल, के साथ ही नागरिक गण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *