रायपुर में एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। जिससे दोनों झुलस गए। बताया जा रहा है कि, महिला अपने गोद में दूध मुंही बच्ची को भी पकड़ी हुई थी। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, गंभीर हालात में दोनों को तिल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पैरों के पास का निचला हिस्सा भी जल गया है। बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के बीच विवाद आग लगाने की वजह है।
दरअसल, तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा (देवार) पति नानकुन देवार (25) ने मंगलवार देर शाम तिल्दा नेवरा थाने पहुंची। जहां थाने के सामने अपने 2 माह की बच्ची के साथ अचानक अपने ऊपर आग लगा ली।
तत्काल पुलिस वालों ने देखा और तुरंत आग को बुझाया, पुलिस ने तत्काल महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बच्ची को रायपुर रेफर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते महिला ने बच्ची के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं, थाना प्रभारी और तहसीलदार अस्पताल में मौजूद है। फिलहाल, नेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235615
Total views : 8282926