किससे पूछकर पहुंचे थे, बाउंसर्स का… अल्लू अर्जुन से हैदराबाद पुलिस ने क्या-क्या सवाल दागे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुष्पा 2 फिल्म के लीड एक्टर और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मंगलवार को संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस अधिकारियों ने उनसे 4 घंटे पूछताछ की।

पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन को घर भेज दिया गया। पुलिस ने एक्टर से 12 सवाल पूछे। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सवाल-जवाब के बाद अल्लू अर्जुन की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इस बीच पुलिस ने उनके एक बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते दिनों हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर अल्लू अर्जुन के करीब आने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बच्चे का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार को 50 लाख का चेक देकर आर्थिक मदद की है। उधर, प्रकरण पर पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार भी किया था। एक रात जेल की हवा काटने के बाद अल्लू अर्जुन जमानत पर बाहर हैं।

बताया जाता है कि भगदड़ इसलिए हुई क्योंकि अल्लू अर्जुन कथित तौर पर 4 दिसंबर को हैदराबाद में एक थिएटर के बाहर अचानक पहुंच गए थे। उन्होंने भगदड़ की घटना में खुद के प्रत्यक्ष संलिप्तता के दावों को खारिज किया है।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन से क्या पूछा?

हैदराबाद पुलिस ने आज कथित तौर पर उनसे पूछा कि क्या अल्लू अर्जुन को यह जानकारी है कि अधिकारियों ने उन्हें पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान थिएटर के बाहर आने की अनुमति नहीं दी थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार , पुलिस ने उनसे उस व्यक्ति का नाम पूछा, जिसने पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था।

उन्होंने यह भी पूछा कि भगदड़ में महिला की मौत की सूचना उन्हें कब मिली। इस अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें घटना के एक दिन बाद मौत के बारे में मालूम हुआ। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि क्या संध्या थिएटर के मैनेजमेंट ने उन्हें शो के दौरान न आने के लिए कहा था। उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि उन्होंने शो के लिए कितने बाउंसरों का इंतजाम किया था?

पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *