अटल विहार कॉलोनी मे मनाया गया गुरु प्रकाश पर्व..सभी धर्मों का सम्मान करे समाज – गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग :- 23 दिसम्बर को अटल विहार कॉलोनी आरंग मे सतगुरु सेवा समिति के तत्वाधान मे महान संत बाबा गुरु घासीदास जी की 268वी जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के धर्म गुरु एवं विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गद्दी की पूजाअर्चना कर किया गया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने सभी संत समाज को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया, उन्होंने कहा की बाबा जी के बताये मार्ग पर समाज को चलना चाहिए सतनामी समाज सत्य को मानने वाला समाज है बाबाजी ने सत्य, अहिंसा, एवं मनखे -मनखे एक सामन का संदेश पूरे मानव समाज को दिया है


उनके इस उपदेश का अनुसरण कर चलना है और सभी धर्मो का सम्मान समाज के लोगो को करना होगा तभी हम बाबा जी के संदेश को सही मायने मे चरितार्थ कर पाएंगे, अटल विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे समाज प्रमुखो के द्वारा गुरुद्वारा के लिए ज़मीन आरक्षित कराने हेतु मांग किया गया जिस पर उन्होंने शासकीय नियमानुसार समाज प्रमुखो से मिलकर प्रसाय करने का हरसंभव अस्वासन दिया है, कार्यक्रम मे “सत्य के संदेश” पंथी पार्टी परसट्ठी एवं बोइरडीह (पलारी )की मनमोहन प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र बना रहा सतनाम प्रसादी की व्यवस्था सभी कॉलोनी वासियों के लिए उपलब्ध था, कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज अध्यक्ष यशवंत टंडन, सभापति जनपद पंचायत संजय चेलक, पिंटू कुर्रे, गोविन्द साहू, बेदराम खुटे, डॉ घनश्याम टंडन, डॉ नंदकुमार कोशले, जी आर टंडन, विक्रम परमार, जय डहरिया, ढालेन्द्र गिरी, सतगुरु सेवा समिति अध्यक्ष लक्की डहरिया, संरक्षक हिरेंद्र बंजारे, धानू रात्रे भीम मनहरे, मुकेश टंडन, वेदप्रकाश मनहर , अजय काटले, नरोत्तम चतुर्वेदी, सुशील आवड़े, मुकुत कुर्रे, जीवराखन भारती, मनोज टंडन, लीलेश कोशले, जीतेन्द्र कोसरिया, दिलीप सुगंध, प्रेम घृतलहरे, सत्येंद्र कुर्रे, विजय रात्रे, अमृत भारती उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन डॉ सालिक नौरंगे एवं एवन बंजारे ने किया ।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *