धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान प्यार में बदल गई। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। उसका 18 साल का प्रेमी भी महिला के घर आने-जाने लगा। महिला के बच्चों को जब महिला और उस लड़के के बीच प्रेम (Love Story) की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और लड़के को धमकाना शुरू कर दिया।
बच्चों के डर से प्रेमी के साथ भागी
इसके बावजूद महिला और उसके नाबालिग प्रेमी ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। बच्चों के डर से फिर दोनों गांव के बाहर खेतों में मिलने लगे। बच्चे मां पर नजर रखने लगे। एक दिन मौका पाकर महिला अपने नाबालिग प्रेमी (Love Story) के साथ भाग गई। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के घर में रहने लगी।
मां के भाग जाने की खबर जब बच्चों को लगी तो वे इज्जत की खातिर घर से बाहर नहीं निकले। तब महिला की विवाहित बेटी थाने पहुंची और पुलिस से मां को खोजने की गुहार लगाई। महिला के पति और बच्चों ने उसे रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां तलाश किया। जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने राजगढ़ थाने में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस में दर्ज कराई बच्चों ने मां की शिकायत
महिला के लापता होने की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत मिलने के दो दिन के अंदर ही महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। पुलिस थाने में विधिक कार्रवाई में जुटी है। राजगढ़ एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों को बरामद कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
साढ़ पुलिस के मुताबिक (Love Story) महिला तीन दिन पहले लड़के के साथ भागी थी और उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला की विवाहित बेटी अपनी मां को खोजती रही। तभी उसे सूचना मिली की भागी हुई मां उसी लड़के के घर में मौजूद है। महिला और प्रेमी साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
पुलिस ने दोनों को पड़का
पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला अपने प्रेमी के घर में मिली। पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। महिला और प्रेमी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। प्रेमी (Love Story) की दो बहनें और एक मां है पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की और दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
जिस घर में महिला तीन दिन से रह रही थी, वहां प्रेमी की दो बहनें और मां भी रहती थीं। क्षेत्र में हर जगह इस मामले पर चर्चा हो रही है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8183916
Total views : 8216579