सफलता की कहानी: महतारी वंदना योजना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरण भदौरिया, संवाददाता, बचेली, नवभारत टाइम्स 247*

बचेली: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदना योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग की सुपरवाइजर ने योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और योजना से लाभान्वित महिलाओं ने भाग लिया। योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया गया, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का समापन महिलाओं और बाल विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर विभाग ने समाज में मातृ और शिशु स्वास्थ्य की ओर जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *