रायपुर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर परियोजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और भारत के नेशनल सेफ्टी काउंसिल का सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त किया है। यह सम्मान उच्च सुरक्षा मानकों, उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, और सटीक योजना का प्रतीक है, जो इस परियोजना की अद्वितीयता को दर्शाता है।
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की यह उपलब्धि न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक उदाहरण है, बल्कि विश्वस्तरीय निर्माण क्षेत्र में नए मानक भी स्थापित करती है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, यह सफलता हर राम भक्त और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239667
Total views : 8287922