देश के 45 शहरों में रोज़गार मेला, पीएम मोदी 71000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देशभर में आज 45 जगहों पर रोज़गार मेला लगने वाला है। पीएम मोदी इस मेले में 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, हालांकि ये अपॉइनमेंट लेटर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिलेंगे। वहीं पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

विभिन्न विभागों में होंगी भर्तियां-

बता दें कि ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होंगी। इसमें देश भर से चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगे।

रोजगार क्षमता और रोजगार सृजन को बढाने के लिए उठाए गए कदम-

केंद्र सरकार ने युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेलों के आयोजन और राज्य सरकारों द्वारा की जा रही पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। केंद्र सरकार का मानना है कि रोजगार सृजन केवल रोजगार के अवसर प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं की कौशल क्षमता में सुधार लाना भी उतना ही जरूरी है।

प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत, रोजगार मेले रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन मेलों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह कदम देशभर में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनकी कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *