छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की प्रेशर आईईडी से घायल दाेनाें जवानाें की हालत खतरे से बाहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

नारायणपुर, 20 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित कच्चापाल इलाके में नक्सलियों की लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दाे जवान आरक्षक जनक पटेल और आरक्षक घासीराम मांझी घायल हो गए हैं।

दोनों जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान आईईडी की चपेट में आने से दाे जवान घायल हो गए। दरअसल पुलिस ने हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कच्चापाल में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया है। अब उस पूरे इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। यहां पहले से ही नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था।

उधर, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुदवेंडी कैंप से 2-3 किमी दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के पांच सीरियल बम बिछा रखे थे। सर्चिंग के दौरान गुरुवार देर शाम काे नक्सलियों के बिछाए सीरियल बम पर जवानों की मुस्तैदी एवं सजगता के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता ने बमों को निष्क्रिय किया। मुदवेंडी में सीआरपीएफ कैंप के स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई और नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हुए। पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *