मराठी परिवार पर हमला मामले में हुआ एक्शन, CM देवेंद्र फडणवीस ने सदन में दी जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Nagpur News: महाराष्ट्र के कल्याण में एक मराठी परिवार पर हुए कथित हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति थी और कार्रवाई करने की बात कही थी और अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बताया कि हमला करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है.

आरोपी व्यक्ति को सरकारी नौकरी से सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मुख्य आरोपी का नाम अखिलेश शुक्ला है जो कि महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MTDC) में कार्यरत है.

विधान परिषद में शिवसेना-यूबीटी के नेता अनिल परब ने यह मुद्दा उठाया था जिसका जवाब देते हुए फडणवीस ने यह जानकारी दी. परब ने कहा कि कल्याण में मराठी परिवार पर अखिलेश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने हमला किया और उन्होंने इस घटना पर चर्चा कराए जाने की मांग की. परब ने कहा कि बहस के बाद अखिलेश शुक्ला ने मराठी परिवार का अपमान किया और उनपर हमला किया जिस वजह से वे घायल हो गए. अखिलेश शुक्ला ने पीड़ित से कहा कि वह मंत्रालय में काम करता है और कई मराठी कर्मचारी उसके दफ्तर की सफाई करते हैं.

शिवसेना-यूबीटी ने महायुति पर लगाया यह आरोप

परब ने कहा कि मराठियों का इस तरह का अपमान बढ़ता जा रहा है. मराठी ट्रेन में यात्रा करते वक्त हमला झेलते हैं और खानपान की पसंद को लेकर उन्हें हाउसिंग सोसायटी में घर नहीं मिलता. बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से मुंबई, पुणे, कल्याण और राज्य के अन्य हिस्सों में मराठी परिवारों के साथ अपमान की घटना बढ़ गई. इसके बाद शिवसेना-यूबीटी के पार्षद सचिन अहीर ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है.

जबकि एनसीपी-एसपी के पार्षद शशिकांत शिंदे ने कहा कि मुंबई में नॉन-वेज खाने वाले लोगों को घर ना देने को लेकर अघोषित नियम बन गया है. शिंदे ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विपक्ष ने मामले में सीएम की ओर से जवाब दिए जाने की मांग की.

आरोपी को नौकरी से किया जाएगा सस्पेंड

देवेंद्र फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि मामले के आरोपी अखिलेश और उसकी पत्नी का पीड़ित के साथ झगड़ा हुआ था और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. अखिलेश शुक्ला एमटीडीसी का कर्मचारी है. इस घटना के बाद कल्याण में केस दर्ज कराया गया है. अखिलेश शुक्ला को सरकारी नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा. मराठी लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *