429 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। साइबर ठगी की करोड़ों रुपये विदेश में भेजने के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ठगी की यह रकम अब बढ़कर 429 करोड़ रुपये हो गई है. आरोपियों के कब्जे से फर्जी कंपनियों के दस्तावेज, फॉरेक्स ट्रेडिंग बैंक खाते और मोबाइल बरामद किए गए हैं. बता दें कि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को इस मामले में ठगी की रकम विदेश भेजने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे. आमानाका थाना में धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली निवासी पवन कुमार और गगनदीप को पहले ही गिरफ्तार किया था. वहीं ताजा कार्रवाई में रायपुर पुलिस ने प्रोगेसिव पॉइंट लालपुर में छापेमारी करते हुए दिल्ली निवासी संदीप रात्रा (41 वर्ष) और रायपुर निवासी राजवीर सिंह (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने फर्जी कंपनी क्रोमा शिपिंग और लॉजिस्टिक्स बनाई थी. इस कंपनी के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक में फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए बैंक खाते खुलवाए गए थे. इन खातों का इस्तेमाल साइबर क्राइम से ठगी गई रकम को विदेश भेजने के लिए किया जाता था. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *