IRCTC के फर्जी एप और वेबसाइट लगा सकते हैं आपको चूना, ऐसे करें इनकी पहचान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल एप से हर दिन लाखों लोग टिकट बुकिंग करते हैं। कुछ लोग खुद अपने लिए टिकट बुक करते हैं, जबकि कई अन्य एजेंट्स के माध्यम से यह काम कराते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो खुद टिकट बुक करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

IRCTC ने चेतावनी दी है कि वर्तमान में IRCTC के नाम पर कई फर्जी एप्स वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ फर्जी एप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ की APK फाइलें अलग-अलग माध्यमों से साझा की जा रही हैं। इसके अलावा, IRCTC के नाम से कुछ नकली वेबसाइटें भी चल रही हैं। आइए, जानते हैं इन फर्जी ऐप्स और वेबसाइट्स से जुड़े खतरों और इससे बचने के उपायों के बारे में।

IRCTC का वास्तविक एप?IRCTC के पास टिकट बुकिंग के लिए एक ही आधिकारिक एप है जिसका नाम IRCTC Rail Connect है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले-स्टोर से IRCTC Rail Connect एप को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 की रेटिंग मिली है। एप को डाउनलोड करते समय आप इन्हीं जानकारियों के आधार पर चेक कर सकते हैं कि आप असली एप डाउनलोड कर रहे हैं या नकली। इस एप के साथ IRCTC Official भी लिखा हुआ है जो कि इस बात की पुष्टि करता है कि यही आधिकारिक एप है

IRCTC की फर्जी साइट
 फर्जी एप से बचने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी सोर्स से एप को डाउनलोड ना करें। इस स्क्रीनशॉट से आप असली और नकली एप की पहचान कर सकते हैं। फर्जी एप irctcconnect.apk के नाम से वायरल हो रहा है। इस एपीके फाइल को टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है। https://irctc.creditmobile.site एक फर्जी साइट है। आईआरसीटीसी की वास्तविक साइट https://www.irctc.co.in है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *