उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पिछले 12 घंटों के भीतर मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है.

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ गया है. शाम होते ही इन इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन महसूस की गई. दिन के समय हल्की धूप के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड ने लोगों को परेशान किया. देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप खिली रही. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल और मैदानी इलाकों में कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में ठंडी हवाओं के चलते पारा और लुढ़क सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह और शाम के समय घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बर्फबारी के दौरान यात्रा करने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड के बदलते मौसम ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. जहां एक ओर बर्फबारी से पहाड़ों की खूबसूरती में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *