कलेक्टर अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी
योजना के तहत हितग्राही को मिलेगा 35 प्रतिशत का अनुदान

योगेश राजपूत गरियाबंद- जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस की चाबी हितग्राही शीबा खान को सौपी।

जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक के.पी. श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही शीबा खान द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत आवेदन किया गया था। उनके आवेदन का परीक्षण करने उपरांत उनके प्रकरण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गरियाबंद को प्रेषित किया गया। जिस पर योजना के तहत सेवा उद्योग के लिए 20 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया।

जिसमें योजना के तहत हितग्राही को 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। इस दौरान शीबा खान ने बताया कि उन्हें किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि खादी ग्रामोद्योग द्वारा संचालित येाजना से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस के लिए ऋण प्राप्त हो सकता है। इस पर उन्होंने अपने परिवार के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय पहुंचकर इस योजना के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने उन्हें इस योजना के बारे में उन्हें विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। तो उन्होंने इस योजना का सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को अपना प्रकरण सौपी। इसके उपरांत उन्हें कुछ माह में ही  आज उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया सरल होने से केन्द्र सरकार एवं जिला प्रशासन व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *