मानवता हुई शर्मसार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा जिले के ज़िला अस्पताल में नवजात बच्चों के बिक्री करने का मामला सामने आया है जहां अस्पताल की ही स्टाफ़ नर्स के द्वारा नव जन्मे बच्चों का सौदा जन्म से पहले ही कर लिया जाता था और जन्म के बाद गरीब माताओं को महज़ बीस तीस हज़ार रूपए का लालच देकर बच्चे की ख़रीदी कर ली जाती थी और फिर उन बच्चों को अलग-अलग लोगों को लाखों रूपये में बेच दिया जाता था।

मामला तब सामने आया जब सुकमा कलेक्टर हरिश एस. को पूरे मामले की गुप्त शिकायत मिली। कलेक्टर हरिश एस. मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल संरक्षण इकाई सुकमा के अधिकारियों को पूरे मामले की पड़ताल करने का निर्देश दिया जिसके बाद पूरे मामले की जांच के बाद पता चला की रामाराम ग्राम पंचायत की एक महिला से स्टाफ़ नर्स ने बच्चा ख़रीदा और किसी व्यक्ति को लाखों रूपये में बेच दिया गया वहीं नव जन्मे बच्चे की मां को महज़ बीस तीस हज़ार रूपए देकर घर भेज दिया गया।

वहीं जांच के दौरान उक्त स्टाफ़ नर्स के द्वारा पूर्व में इसी तरह कई और बच्चों की ख़रीदी बिक्री की जानकारी मिली है जिसपर जाँच जारी है पुरे मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर बाल संरक्षण इकाई सुकमा के अधिकारियों ने उक्त स्टाफ़ नर्स के खिलाफ सुकमा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है साथ ही उक्त स्टाफ़ नर्स को तत्काल निलम्बित करने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment