मुज़्ज़म्मिल खान,
राजनांदगाव ।जिले के ग्राम तलवार टोला मे प्रताप धावड़े के यहां श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथावाचक पंडित विनोद तिवारी महाराज भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे। इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। कथा श्रवण उपरांत उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से भगवान की प्राप्ति होती है, यह ध्रुव और प्रहलाद ने सिद्ध किया है। भगवान श्री हरि विष्णु के अन्नय भक्तों में से ध्रुव और प्रहलाद रहे जिन्होंने भक्ति के मार्ग पर चलकर भगवान को पाया। श्री साहू ने आगे बताया कि भक्ति में वह शक्ति है जो मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। जीवन में से कुछ अनमोल पल निकालकर प्रभु की भक्ती हमें करनी चाहिए। विधायक भोलाराम साहू ने कहा की सनातन धर्म की जब भी बात हो चाहे ,भागवत गीता ,रामायण कथा शिव महापुराण गांव गांव में हो रहा है उसमे प्रत्येक आदमी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इससे हमारे छोटे छोटे बच्चे आगे पीढी को प्रेरणा मिलता है।उन्होंने आगे कहा कि भागवत गीता सुनने से आदमी को पुण्य की प्राप्ति होती है।श्री साहू ने कहा कि अपनी धर्म के प्रति अटल रहना चाहिए…साथ में जिल कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश शुक्ला ,जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ,जनपद सदस्य देव पेंद्रो ,जनपद सदस्य ओम प्रकाश पड़ोती ,जनमानस भक्त प्रेमी ग्राम वासी उपस्थित थे…..
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8225033
Total views : 8269361