iPhone 17 सीरीज में नया मॉडल ला सकती है Apple, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Iphone 17 air expected price leak: आईफोन 16 सीरीज के बाद ऐपल अब आईफोन 17 सीरीज को लाने की तैयारी में लगी हुई है. इस बार कंपनी अपनी सीरीज में प्लस मॉडल की जगह एयर वर्जन ला सकती है.

ऐसे कयास हैं कि ऐपल आईफोन 17 प्लस को आईफोन 17 एयर से बदल सकती है, जिसकी थिकनेस 5-6mm हो सकती है. पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि इसकी कीमत प्रो मॉडल्स से अधिक हो सकती है, लेकिन ताजा जानकारी मिली है ऐसा नहीं होने जा रहा. एयर मॉडल की कीमत प्रो मॉडल से कम ही रहने के आसार हैं.

आईफोन 17 एयर में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है?

ऐसी उम्मीदें हैं कि ऐपल आईफोन 17 एयर में एकदम स्लीक और नया लुक दे सकती है. इसमें टाइटैनियम फ्रेम दिया जा सकता है, ताकि इसका वजन कम रखा जा सके. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसे ऐपल की नए A19 चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जो इसकी परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ाने में मदद करेगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर और 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

कितनी रह सकती है आईफोन 17 एयर की कीमत?

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 एयर की कीमत प्लस वेरिएंट जितनी ही रह सकती है. नए मॉडल को प्रो वर्जन की तुलना में किफायती वेरिएंट के तौर पर पोजिशन किया जाएगा. इसकी कीमत कम रखने के लिए कंपनी इसके कुछ फीचर्स से समझौता कर सकती है. इसकी कीमत आईफोन 16 प्लस के लगभग बराबर रहने के आसार हैं. अभी भारत में आईफोन 16 प्लस की कीमत लगभग 80,000 रुपये से शुरू हो रही है. इस आधार पर आईफोन 17 एयर की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है. इस फोन के अगले साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *