देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को आज समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

अटल सेतु की विशेषताएं

21.8 किमी लंबा है अटल सेतु

17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है

2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला

16.5 किमी समुद्र पर तो 5.3 किमी जमीन पर बना है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *