भगवा रंग में रंग रहा है पूरा देश, रायपुर में भी भव्य तैयारियां, लोगों में खासा उत्साह, श्रीराम के स्वागत के लिये तैयार हो रही है राजधानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : भगवान श्रीराम का पुनः विराजमान होना भारत के लिये सौभाग्य की बात है, मंदिर ट्रस्ट के साथ – साथ राज्य सरकारें भी अपनी तैयारियों में भीड़ी हुई है वहीँ एक आम नागरिक जिसमें हिन्दू और मुस्लमान भी शामिल है, सभी मिलकर भगवान राम के भव्य आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहे है, वहीँ प्रेम और एकता का सन्देश देते हुये सभी खुश है कि ये राम का देश है, यहाँ राम का भव्य स्वागत करना है, हर आदमी अपने स्तर पर भगवान राम के आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां कर रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में शहर का पूरा बाजार प्रभु श्रीराममय होने वाला है, हालांकि अभी भी बहुत से संस्थानों में भगवान श्री राम के झंडे, स्टीकर आने शुरू हो गए है। कारोबारियों का कहना है कि इस सप्ताह के आखिर तक पूरे बाजार में श्रीराम का जयघोष करते हुए झंडे, फ्लेक्स, अयोध्या में मंदिर का माडल, तोरण आदि बड़ी संख्या में आने वाले हैं। उपभोक्ताओं में अभी से इनकी मांग शुरू हो गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *