किसानों के वास्तविक धान उत्पादन की ही खरीदी करें समिति प्रबंधक – कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुज़्ज़म्मिल खान

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र खुज्जी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जितना वास्तविक धान उत्पादन हुआ है, उतने की ही बिक्री करें किसान

किसानों को धान बिक्री के बाद रकबा समर्पण करने कहा

राजनांदगांव । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज धान खरीदी केन्द्र खुज्जी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  अमित कुमार उपस्थित रहे। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि किसानों का वास्तविक धान उत्पादन की ही खरीदी करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान खरीदी पूर्ण हो चुका है, उनका रकबा समर्पण करें। वास्तविक उत्पादित धान से अधिक खरीदी करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री करने आए किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने किसानों से जानकारी ली कि धान बेचने के बाद राशि समय पर मिल रहा है कि नहीं। उन्होंने कहा कि वास्तविक उत्पादन हुआ है उतने धान की बिक्री करें। उन्होंने किसानों को धान बेचने के बाद रकबा समर्पण करने कहा। उन्होंने किसानों से खेती का रकबा और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितना उत्पादन हुआ है उतना ही विक्रय करना चाहिए। जिससे सही तरीके से धान खरीदी हो पाएगी। इससे कोचिया और बिचौलिया को फायदा नहीं होगा और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा धान की खरीदी सही तरीके से होगी। इससे शासन की राशि बचेगी और अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी और गांव का समुचित विकास होगा।
कलेक्टर  अग्रवाल ने किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने कहा कि राशि समय पर मिल जाती है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में किसानों से जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से किसानों, धान खरीदी, ऑनलाईन टोकन के संबंध में जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि 1206 किसान पंजीकृत हैं। केन्द्र में अभी तक 36 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। कलेक्टर  अग्रवाल ने उपस्थित पटवारी से फसल कटाई प्रयोग के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम  अश्वन कुमार पुसाम, जिला खाद्य अधिकारी  भूपेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन  जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  समीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment