रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश के नव-नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया। पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लए हम तैयार हैं। दोगुनी ताकत से वापसी करेंगे। संगठन को दुरुस्त कर कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारेंगे।
बता दें कि, सचिन पायलेट कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे है, वे यहां से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जाएंगे। जहां वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक लेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को सुबह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से 9 सीटें अभी भाजपा के कब्जे में है। वहीं कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। अब पायलट के कंधों पर सभी 11 सीटों की जिम्मेदारी है। देखना ये होगा कि इस लोकसभा चुनाव में पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कितनी सीट अपने पाले में खींच पाती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170808
Total views : 8199233