विधायक ने आरंग से विकासखंड स्तरीय “निश्चय निरामय छत्तीसगढ़” अभियान का शुभारंभ किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंग। विधायक खुशवंत साहेब ने 07 दिसंबर को आरंग से विकासखंड स्तरीय “निश्चय निरामय छत्तीसगढ़” अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 100 दिनों तक चार चरणों में संचालित होगा और 07 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलेगा। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की 2025 तक राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अभियान में टीबी, कुष्ठ, मलेरिया उन्मूलन एवं वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों एवं जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और उपचार प्रदान करेंगे।

इस पहल के तहत टीबी से ग्रसित मरीजों को अब तक मिलने वाली 500 रुपए प्रति माह की सहायता राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है, जो 6 माह तक उनके बैंक खातों में सीधे जमा की जाएगी। इस तरह, प्रत्येक मरीज को कुल 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

अभियान का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह और टीबी जांच हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग की बीएमओ डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और राज्य को रोगमुक्त बनाना है।


संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *