दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप इतना जोरदार था कि काफी देर तक लोगों ने इसके झटके को महसूस किया. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश प्रांत के जोर्म में था. यहां आए पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई, जबकि दूसरा भूकंप इससे भी ज्यादा तीव्र था, जिसकी तीव्रता 6.4 रही है.
एक के बाद एक आए इन दोहरे भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए और घबराकर घरों तथा दफ्तरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं
1- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. अगर कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं.
2- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं.
3- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें.
4- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170809
Total views : 8199234