
दंतेवाड़ा : केरिपु की 168 और 229 वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मोकुर से पेद्दागेलुर की ओर जाते समय सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए एक 5 किलोग्राम के IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद कर नष्ट कर दिया।
यह IED मोकुर पटेलपारा के पास एक छोटे नाले के पास पगडंडी मार्ग पर लगाया गया था। माओवादियों ने इसे कमांड स्विच सिस्टम से सक्रिय करने की योजना बनाई थी ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।
सुरक्षा बलों की बीडी टीम और डॉग स्क्वाड ने समय रहते IED का पता लगाया। अत्यंत सावधानी और सतर्कता के साथ, केरिपु की 168 वाहिनी की बीडी टीम ने दोपहर 1:30 बजे इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई ने माओवादियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155956
Total views : 8176591