वार्ड चलो अभियान: अफसरों ने विभिन्न वार्डों में जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मंशानुरूप नगरीय निकायों में जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य वार्डों में डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के धरातल में क्रियान्वयन की जानकारी लेना है।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सतनाम भवन वार्ड, कबीर वार्ड, तिलक नगर वार्ड, डॉ. हीरालाल वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों की समस्या

एं सुनी और हर संभव निराकरण के लिए आश्वासन दिया।
अपर कलेक्टर ने नागरिकों से चर्चा कर पानी, सड़क, नाली, बिजली, राशन, साफ-सफाई, आवास सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। वार्ड चलो अभियान के तहत दाऊपारा में सतनाम भवन के समीप शिविर लगाया गया। जहां लोगों से विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन लिए गए। शिविर में प्रशासनिक अमलों एवं स्थानीय जनप्रनिधियों ने स्वास्थ्य जांच कराया और लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने प्रेरित किया।

हेल्थ कैंप में आयुष्मान कार्ड, चिप्स में आधार कार्ड, उद्योग विभाग में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ उठाने प्रेरित किया गया।

06 दिसंबर को ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ शीतला भवन जवाहर वार्ड में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार 06 दिसंबर को शीतला भवन जवाहर वार्ड, काली माई वार्ड, मोहम्मद बशीर खॉ वार्ड, 07 दिसंबर को सिंधी धर्मशाला शिवाजी वार्ड, शंकर वार्ड, परमहंस वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, अंबेडकर वार्ड और 09 दिसंबर को यादव समाज सामुदायिक भवन पेंडाराकापा, महाराणा प्रताप वार्ड और विनोबा भावे वार्ड में वार्ड चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। जहां अफसर नागरिकों से चर्चा करेंगे और उनकी मांगों एवं शिकायतों का समाधान करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *