सेना में अग्निवीर के लिए भर्ती रैली,,, 351 युवाओं ने की दौड़ पास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: 05 दिसंबर, 2024: अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के 07 जिलों सक्‍ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, बीजापुर, गरियाबंद और सरगुजा के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया । आज, कुल 1063 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और इसमें से 351 युवाओं ने दौड़ पास की है । दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सीईई परीक्षा पास की थी ।जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।

आरडीजे/पीएनएस/

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *