बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में रहेंगे और समारोह में शामिल होंगे.
आरएसएस नेता कृष्ण गोपाल, राम लाल और आलोक कुमार ने बुधवार को आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता दिया. लालकृष्ण आडवाणी को अयोध्या में समारोह के दौरान सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.
इस दौरान आडवाणी ने कहा कि यह बड़ा सौभाग्य का योग है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिला है. क्योंकि श्रीराम का मंदिर यह केवल एक पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का मंदिर, केवल ऐसा प्रसंग नहीं है. इस देश की पवित्रता, और इस देश की मर्यादा की स्थापना पक्की होने का यह प्रसंग है.
Author: Deepak Mittal









