ड्रोन दीदी बनकर प्रीतमा के सपनों को मिली उड़ान,,,सरकारी मदद और अपने हौसलों से पाई नई पहचान 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर, 05 दिसंबर 2024/ “नमो ड्रोन दीदी योजना” से जिले के ग्राम चक्राकुंड की प्रीतमा दीदी के सपनों को उड़ान मिल रही है। ड्रोन उड़ाकर प्रीतमा आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की अभिनव योजना से समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। इस खरीफ वर्ष में प्रीतमा 36000 की कमाई कर चुकी है।
” नमो ड्रोन दीदी योजना ” से ड्रोन दीदी बनकर मुझे एक नई पहचान मिली है और मैं इस माध्यम से आजीविका कमाकर आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रही हूं।’ ये शब्द है ड्रोन दीदी प्रीतमा वस्त्रकार के ,जिले के तखतपुर ब्लॉक के छोटे से गांव चक्राकुंड,चोरभट्टीकला में रहने वाली प्रीतमा कई वर्षों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से बैंक सखी के रूप में जुड़ी हुई है जिससे उन्हें वेतन के रूप में 6000 रुपए प्राप्त होते हैं। प्रीतमा की खुशियों का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि प्रधानमंत्री नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ‘ड्रोन दीदी ‘ के लिए उनका चयन किया गया है,और प्रशिक्षण लेने के लिए ग्वालियर जाना है।
  प्रीतमा बताती है कि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एक नया अनुभव मिला छोटे से गांव से निकलकर प्रशिक्षण के लिए बड़े शहर जाना मुझ जैसी सामान्य महिला के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद वह ड्रोन चलाने में पूरी तरह पारंगत हो गई और उन्हें बिहान योजना से ड्रोन दिया गया। अब वह ड्रोन के माध्यम खेतों में यूरिया का छिड़काव कर इस खरीफ सीजन में 36000 रुपए की अतिरिक्त कमाई कर चुकी है।

प्रीतमा ने बताया कि वह अब तक 120 एकड़ खेत में छिड़काव कर चुकी है और इस माध्यम से छिड़काव करने पर किसानों के समय और  लागत में भी काफी कमी आती है,एक एकड़ में ड्रोन से छिड़काव के लिए सिर्फ तीन सौ रुपए लिए जाते हैं, जिसके कारण अब किसान ड्रोन से छिड़काव को प्राथमिकता कर रहे हैं।

  प्रीतमा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि शासन की महिलाओं के आर्थिक संबल के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अब आम महिलाएं भी अपनी पहचान बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना से भी महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
           उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण की अभिनव योजना “नमो ड्रोन दीदी योजना”  के तहत जिले की स्व सहायता समूह से जुड़ी दो महिलाओं सुश्री सीमा वर्मा और श्रीमती प्रीतमा वस्त्रकार को ड्रोन दिया गया है। ‘ड्रोन दीदी’ बनकर ये दीदियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, और अपने घर परिवार को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

जे के मिश्र 
ब्यूरो चीफ 
नवभारत टाइम्स,24*7in बिलासपुर
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *