छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश की विवाहित माताओं- बहनों के खाते में पैसा जाने वाला है। साथ ही किसानों के खाते में धान का एक मुश्त राशि दिया जाएगा।
वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का वादा किया था। इसे लागू करने को लेकर जल्द ही आदेश जारी होने वाला है। फिलहाल, धान खरीदी 2100 रुपए में हो रही है।
Author: Deepak Mittal








