चिन्मय दास के वकील रमन रॉय पर कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि हमलावर उनके घर में घुस गए। जमकर तोड़फोड़ की। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रमन रॉय को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी दी है। इस्कॉन प्रवक्ता ने कहा कि रॉय की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने चिन्मय प्रभु का कानूनी बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि इस्लामिक कट्टपंथियों ने रॉय के घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कृपया वकील रमन रॉय के लिए प्रार्थना कीजिए।
इस्कॉन से जुड़े कई लोगों के बैंक अकाउंट हैं फ्रीज
चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर 2024 को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से बांग्लादेश सरकार लगातार एक्शन ले रही है। वहां की सरकार ने इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों को 30 दिनों के लिए फ्रीज करने का आदेश दिया था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8222470
Total views : 8266032