राजमोहिनी कन्या छात्रावास में गीता पारायण कार्यक्रम संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- 26 नवंबर से 11 दिसंबर मोक्षदा एकादशी गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता परिवार द्वारा 15 दिवसीय हर गांव शहर, देश में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार के संस्थापक परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गुरु महाराज के सानिध्य में यह उपक्रम चल रहा है।

जिस कड़ी में बिलासपुर छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 1 दिसंबर रविवार को प्रातः 11:00 बजे से गीता पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वप्रथम गीता, गीता परिवार, लर्न गीता क्या है के विषय में गीता प्रचारक व‌ बिलासपुर गीता परिवार उपाध्यक्ष कृति अग्रवाल ने जानकारी दी, दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ गीता पाठ कार्यक्रम आरंभ हुआ।

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12,14,15,16,17 का पारायण किया गया । रंग भरों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान साक्षी और द्वितीय स्थान आरोही मंडाल ने प्राप्त किया। कृति अग्रवाल ने अपने रोचक प्रश्नों और अंदाज से सभी का मन मोह लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरोही शुक्ला, द्वितीय स्थान आरोही मंडाल ने प्राप्त किया।

गीता आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ ऑनलाइन गीता संथा वर्ग के बारे में बताते हुए, रजिस्ट्रेशन करवाया गया साथ ही निःशुल्क पुस्तकें भेंट की गई।

आभार प्रदर्शन और धन्यवाद ज्ञापन संतोष ताम्रकार के द्वारा किया गया। गीता परिवार के सदस्यों वंदना रणदिवे दीदी, प्रमिला त्रिवेदी, पुष्पा त्रिवेदी, अर्चना जोशी , कृति अग्रवाल , संतोष ताम्रकार बाल साधकों में राजवीर त्रिवेदी, वैष्णवी त्रिवेदी, कनक नायर , वेदान्त नायर, शिवांशी केसरवानी, विनी केसरवानी और छात्रावास की मुख्य अधीक्षिका प्रतिभा मिश्रा, गीता मैडम, निधि मैडम मधुलिका मैडम , वर्षा मैडम छात्रावास के सभी बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *