बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कथित तौर पर लापता हुई एक सात वर्षीय लड़की का शव एक नाले में मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला छापेग्रान की है। पुलिस के मुताबिक लड़की सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। अंतत: उसका शव मंगलवार शाम को एक नाले से बरामद किया गया।
Author: Deepak Mittal









