सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः बद्री प्रसाद लोधी स्नाकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हुकुम लाल वर्मा को उनकी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। गरिमामय कार्यक्रम में महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा ने शाल, श्रीफल भेंट करएच.एल. वर्मा का स्वागत किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. एल.पी. शर्मा द्वारा श्री वर्मा का सम्मान किया गया। महाविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सरनहे श्री वर्मा का स्वागत कर उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।

महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन पत्र का वाचन प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. भुनेश्वर साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अविनाश सिंह, प्रो. पीयूष टाण्डेय, प्रो. धर्मेंद्र घृतलहरे, प्रो. मनोहर मारकण्डे, प्रो. भावना पुरबिया, प्रो. विभा सतपथी, कीडाधिकारी रीना धु्रव, एस.आर. मन्नाडे, रविन्द्र शर्मा, डॉ. उपेन्द्र कुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, हेमसागर चैधरी, महेन्द्र कुमार साहू, ओमप्रकाश केमरो, सुरभि गुप्ता, तुलसी राम साहू, रूखमणी कुर्रे, अमन कुमार श्रेय, विजय गायकवाड,यादराम लोधी, कृष्णा प्रसाद यादव, कार्यालयीन स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *