क्रांतिवीर सुखदेव पातर को सेनानी का दर्जा दिलवाने विधानसभा उठाएंगे-विधायक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भानुप्रतापपुर/दुर्गुकोंदल। 9 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर लड़ने वाले क्रांतिवीर भेलवापानी के सुखदेव पातर हल्बा की पुण्यतिथि मनाया गया।
सर्वप्रथम भेलवापानी से तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी समाधि स्थल तक निकाली गई। यहां विधायक सावित्री मंडावी ने भी क्रांतिवीर सुखदेव पातर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में क्रांतिवीर पातर के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मंडावी ने कहा देश की आजादी के पहले इस गांव का कल्पना कीजिए। अंदरूनी गांव होते हुए भी देश की आजादी के लिए गांव गांव जाकर लोगों को संगठित कर अलख जगाया था, धमतरी, रायपुर पैदल ही जाते थे, सूचना पहुँचाने का भी कोई साधन नहीं था। तमाम असुविधाओं के बीच देश को आजाद कराने में जुटे रहे। सेनानी की दर्जा दिलवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा में उठाया जाएगा। युवक-युवतियों को शिक्षा के लिए आगे आने को कहा है। जो शिक्षित है उनके पास जाकर आगे किया करना है इसका मार्गदर्शन जरूर ले। गांव तक सड़क मरम्मत के लिए 2 लाख देने की घोषणा किया। ग्रामीणों ने रावली नाला में पुल बनाने की मांग रखी इस पर विधायक ने कहा इसे बजट में जोड़वाया जायेगा। कार्यक्रम के लिए भी आर्थिक सहयोग किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता हल्बा समाज के राष्ट्रीय महासचिव ओमकार जामदार ने कहा पुराने समय मे भी देश, समाज के लिए काम काम किया। उस समय देश के लिए सोचा और किया, यह हम सबको सीखने की जरूरत है। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समिति के जिला संयोजक ललित नरेटी ने कहा क्रांतिवीर सुखदेव पातर को सेनानी का दर्जा देने की मांग करते थक गए है अब नहीं मांगना, देश के लिए काम करने वाले को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। युवाओं से कहा शराब ज्यादा न पीएं, अपने आसपास के बच्चों को पढ़ाए। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, बीरेश ठाकुर ने कहा देश के लिए अपना सबकुछ त्यागने वाले का सम्मान होना चाहिए। क्रांतिवीर परिवार के ढालसिंग पात्र , चूणामणि ने कहा शासन प्रशासन से सेनानी की दर्जा देने की मांग लगातार कर रहे है। हम अपने स्तर पर पुण्यतिथि का आयोजन करते आ रहे है। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा, सदस्य धनीराम ध्रुव, मनीष टेम्पा योगी, मुकेश्वरी नरेटी, हुमन मरकाम, सोप सिंह आंचला, नवनीत ठाकुर, श्रीराम बघेल, डीएस चौधरी, बसंती भालेश्वर, अहिल्या पात्र, बलराम गौर, देवेंद्र नागेश, सोमदेव नायक, नीरज कोसमा, कन्हैयालाल पात्र आदि उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *