
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में सात तहसीलदार व अतिरिक्त तहसीलदार के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना को कोटा तहसीलदार का चार्ज दिया गया है। वे इस वक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर और सीएमओ तखतपुर के चार्ज में थे।
इस पर पर उनका प्रशिक्षण खत्म होने के पश्चात कलेक्टर ने उन्हें अगले चरण के प्रशिक्षण के लिए तहसीलदार कोटा बनाया हैं। कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को पचपेड़ी तहसीलदार बनाया गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183432
Total views : 8215941