नक्सलियों के खिलाफ लड़ी जाएगी बड़ी लड़ाई, नक्सलवाद का होगा खात्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

AMBIKAPUR. भाजपा नेताओं के नक्सलियों द्वारा हमले में हत्या किए जाने और बढ़ते नक्सली हमलों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। विष्णु देव साय का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। विष्णु देव साय ने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के साथ ही नक्सलियों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी और नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा।

सीएम साय आज अंबिकापुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के साथ ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जा रही है। यही कारण है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि भाजपा नेता असीम राय की निर्मम हत्या के बाद पखांजुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा और पवन साय जैसे बड़े दिग्गज नेता पखांजुर पहुंचे और असीम राय के दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि उन्होंने निष्ठावान नेता खोया है। घटना की हर पहलू से जांच की जाएगी।

 

वहीं, दूसरी ओर पखांजुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। शंकर ने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए लाखो के कैमरे बन्द है, सिक्योर पखांजुर का दावा पुलिस का खाली निकला। साथ ही एडिशनल एसपी और एसपी कार्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लाजमी है। बहरहाल घटना के सम्बंध में हर पहलू से जांच कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग भाजपाइयों ने की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *