सोशल इंजीनियिरंग से भी आगे की सोच, विधायक रिकेश क्यों बना रहे समाज से प्रतिनिधि आप भी जानिये…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

BHILAI. राजनीति में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला कोई नया नहीं है। चुनाव के दौरान आपने इसके सियासी समीकरण और मायने भी देखे हैं। हर समाज अपना प्रतिनिधित्व चाहता है, लेकिन वैशालीनगर विधानसभा में सोशल इंजीनियरिंग से आगे बढ़कर सर्व समाज को जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। एक समाज दूसरे समाज से जुड़ेगा तभी सर्वसमाज आगे बढ़ेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए वैशालीनगर विधानसभा में सभी समाजों से विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। यह विधायक प्रतिनिधि समाज से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे तो समाज आगे बढ़ेगा। राजनीति से जुड़ेंगे, शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे और आर्थिक उन्नति के द्वार खोलेंगे।

 

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। उसी तरह समाज भी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक साथ रहता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसका समाज के प्रति नैतिक दायित्व और जिम्मेदारियां भी हैं। आज समाज में बिखराव हो रहा है। इसे दूर करना बहुत जरूरी है। सभी समाज एक होंगे तभी सर्व समाज की स्थापना होगी और सर्व समाज आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। समाज को आगे बढ़ाने और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सभी का योगदान जरूरी है।

रिकेश सेन ने कहा कि विभिन्न समाजिक संगठनों के सहयोग से ही सर्व समाज का विकास संभव है। सामाजिक संगठनों के माध्यम से दिया गया संदेश भी काफी दूर तक जाता है और लोगों को बेहतर समझ भी आता है, इसलिए वैशालीनगर विधानसभा में विभिन्न समाज में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। हर समाज के उत्थान और सुदृढ़ विकास में ही वैशाली नगर विधानसभा का समुचित विकास निहित है। क्षेत्र के विकास में समाज का है अभिन्न योगदान है। विधायक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति अनुरूप क्षेत्र और समाज के विकास में महती भूमिका निभाएंगे।

 

इन समाजों से बनाए गए विधायक प्रतिनिधि
विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशालीनगर क्षेत्र के हरविंदर सिंघ सिक्ख समाज, मुन्ना मोहन कुकरेजा सिंधी समाज, विश्वकर्मा समाज से अंकालू विश्वकर्मा, अग्रवाल समाज से अंशुल अग्रवाल, श्वेताम्बर जैन समाज से अंकित जैन, दिगंबर जैन समाज से अलोक जैन, कसौंधन वैश्य समाज से नीतू गुप्ता, मालवीय सोनकर समाज से अशोक सोनी, देवांगन समाज से यादराम देवांगन, निषाद समाज से राजेश चौधरी, क्षत्रिय राजपूत समाज से प्रदीप सिंह अपने समाज में विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों से कहा है कि वो अपने समाज को बुराइयों से दूर रखते हुए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रत्येक सदस्य को जोड़े।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में ये बने विधायक प्रतिनिधि
निगम भिलाई के वार्ड 12 अवंती बाई भीखम सिंह राजपूत, वार्ड 13 कोहका देवेंद्र सिन्हा, वार्ड 14 में विवेकानंद कालोनी से दुर्गेश सोनी, शांति नगर से कुबेर शर्मा, कृपाल नगर से राजेश प्रधान, वार्ड 15 पुराना अंबेडकर नगर मुरलीधर गुलहाने, पुराना शांति नगर सड़क 1 से सड़क 9 से दिनेश चुरहे, वार्ड 19 राजीव नगर महाराणा प्रताप साव, साहू पारा से संजय साहू, वार्ड 20 वैशाली नगर से श्रीमती नमिता हांडा, वार्ड 21 कैलाश नगर शशि कुमार भगत, वार्ड 21-22 ढांचा भवन से सुंदर विहार नैन टंडन, वार्ड 22 कुरूद बस्ती कंवल सिंह साहू, वार्ड 23 घासीदास नगर से निखिल सोनी, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड प्रीति जाधव, फौजी नगर मोतीलाल श्रीवास्तव, वार्ड 25 जवाहर नगर से लक्ष्मण चौधरी, हाउसिंग बोर्ड सुनील जैन, 32 एकड़ कुलवंती सिंह, भिलाई के वार्ड 27 शास्त्री नगर से अखिलेश सिंह, वार्ड 30 प्रगति नगर से अवतार सिंह मेहरा, वार्ड 34 शिवाजी नगर छोटेलाल चौधरी, वार्ड 35 शारदा पारा विजय वर्मा, वार्ड 36 श्याम नगर से शिव कुमार पटेल, वार्ड-37 रविदास नगर अकबर खान को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *