संविधान दिवस पर युवा कांग्रेस ने किया डॉ. अंबेडकर को याद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। संविधान दिवस के अवसर पर आरंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में आरंग के अम्बेडकर भवन में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की गई और उन पर मल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

साथ ही संविधान का प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने संविधान बनाकर सभी लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्यों को दिया है। जिससे लोगों को उनका अधिकार मिल पा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है।

इससे लगता है कि हमारे देश का संविधान खतरे में है, इसलिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार सदन में उठा रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन पर पूरे देश में 60 दिनी संविधान रक्षक दिवस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर शरद गुप्ता, सूरज सोनकर, समीर गोरी, मंजू चंद्राकर, राजेश्वरी साहू, बसंती साहू, पप्पू तंबोली, भीम जलक्षत्री, कुलदीप लोधी, पारस चंद्राकर, गोलू बघेल, मनीष जलक्षत्री, प्रणय बंसोर, तरुण मिश्रा, तोषण साहू, चम्मन कोसले, सोनू साहू, धनेंद्र साहू, सूरज यादव, यशवंत चेलक सहित कांग्रेस के कार्यकर्तो उपस्थित रहे।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *