बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 04 लाख 94 हजार 183 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद, बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 171 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 10 हजार 449 किसानों द्वारा कुल 04 लाख 94 हजार 183 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1082 करोड़ 36 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 31 हजार 509 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 328 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 93 हजार 855 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5303 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 371 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment