ताजा खबर

सस्ते में लूट लो! दो डिस्प्ले और 16GB रैम वाले Google Pixel 9 Pro Fold पर आया हजारों का डिस्काउंट, फटाफट उठाए डील का लाभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने के लिए तैयार हैं और बड़ी रकम खर्च करना चाहते हैं, तो Google Pixel 9 Pro Fold पर 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही Black Friday Sale की वजह से इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

यह डिवाइस प्रीमियम बिल्ड-क्वालिटी के अलावा दमदार कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोल्डेबल डिवाइस का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ रहा है और Google ने इसी ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए Google Pixel 9 Pro Fold को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनमें से प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले 8 इंच की स्क्रीन साइज ऑफर करता है। इसके अलावा बाहर की तरफ 6 इंच से बड़ा कवर डिस्प्ले है, जिससे इसे स्टैंडर्ड स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pixel 9 Pro Fold पर खास ऑफर का लाभ
Google Pixel 9 Pro Fold को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 172,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक इसे खरीदने के लिए ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो उन्हें अधिकतम 49,050 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी कीमत पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। चुनिंदा मॉडल के साथ 13,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यह फोन ऑब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऐसे हैं Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन
Google के फोल्डेबल फोन में 8 इंच का फोल्डेबल LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2700nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 6.3 इंच का कवर OLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन, HDR सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 48MP प्राइमरी कैमरे के अलावा इसमें 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें बाहर और अंदर की तरफ 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और डिवाइस की 4650mAh क्षमता वाली बैटरी को 21W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।Oneplus का यह 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल्स


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment