9वीं मंजिल से कूदी बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांदिवली। मुंबई के कांदिवली इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार को कांदिवली पूर्व में रहने वाली एक वरिष्ठ महिला ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक का पिछले साल से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम मंगला प्रवीण राठौड़ (उम्र 60 वर्ष) है। मृतक महिला अपने पति, तीन बच्चों और बहू के साथ रहती थी। बुजुर्ग ने आज कांदिवली इलाके में स्थित एक टॉवर की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। समता नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एडीआर के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने अपनी पत्नी को लेकर उसके माता-पिता के घर रहने का फैसला लिया था। जिससे महिला तनाव में थी। घटना सुबह करीब 9 से 9.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस वक्त महिला ने छलांग लगाई उस वक्त उसका पति और परिवार के लोग घर पर ही थे। सोसायटी में लहूलुहान पाए जाने के बाद समता नगर पुलिस को सूचित किया गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment