झारखंड चुनाव में INDIA की जीत के बाद CM हेमंत सोरेन आए सामने, दिया ये बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने इतिहास रच दिया। हेमंत सोरेन की सरकार दूसरी बार वापसी कर रही है। 81 सीटों में से 57 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम हेमंत सोरेन का पहला बयान सामने आया है।

 

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महागठबंधन के नेताओं के साथ मीडिया के सामने आए और उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया। सीएम ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई का संदेश भेजा है। वे पीएम मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कई सीटों पर परिणाम आ चुके हैं और कुछ सीटों पर मतगणना अभी चल रही है। उन्होंने झारखंड की जनता, युवाओं और किसानों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। चुनाव में मजबूती के साथ खड़े रहने के लिए आधी आबादी को विशेष रूप से धन्यवाद है।

 

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इंडिया गठबंधन के 56 उम्मीदवार जीते हैं और 24 उम्मीदवार एनडीए गठबंधन के। जनता ने पहली बार ऐसा चुनाव देखा होगा। लोकतंत्र की इस परीक्षा में महागठबंधन पास हो गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *