मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं : मंत्री रामविचार नेताम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए। आज सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा था, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।

देर रात सीएम साय ने दिया था अपडेट – मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *