गूंजेंगे ठहाके,बहेगी काव्य की रस धारा…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सांस्कृतिक प्रेम और जनता से सीधे जुड़ाव के मद्देनजर राष्ट्रवाद की भावना का लोगों में संचार करने उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक और विराट अखिल भारत्तीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।


24 नवबंर दिन रविवार को बिलासपुर शहर के पुलिस ग्राउंड में उक्त कार्यक्रम अपनी गति लेगा। रात्रि 8 बजे से आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप मे काफी महत्वपूर्ण है जंहा देश के ख्यातिप्राप्त कवियों को साक्षात सुनने का अवसर काव्य प्रेमियों को मिलेगा।


हिन्दू एकता संगठन,छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ,उपमुख्यमंत्री के शुभचिंतकों और मित्र मंडली के सयुंक्त प्रयासों से राष्ट्रवादी विचारधारा को बल देने किया जा रहा है। सरल ,सहज ह्रदय के धनी, प्रखर वक्ता ,मिलनानुसार, छत्तीसगढ़ को नित ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक साहित्यिक आयोजन ही नही वरन जनता को कला और साहित्य के माध्यम से जन्मोत्सव मनाने का प्रेरणादायक तरीका है।

दिग्गज कवि जिनकी होगी उपस्थिति

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदी काव्य मंचो के भीष्म पितामह वीर रस के ओजस्वी कवि हरिओम पवार, अपनी श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं में प्रेम सृजन करती कवियत्री अनामिका जैन’अम्बर’ , वीर रस के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव,अपने निराले अंदाज से लोगो को हंसा कर लोटपोट कर देने वाले हास्य कवि शम्भू शिखर, हास्य के माध्यम से चिंतन का विषय रखने में माहिर दिनेश बावरा,आधुनिक युग की कविताई गीत गजल के शानदार गीतकार स्वयं श्रीवास्तव, छोटे पैकेट में बड़ा बम-हास्य के परमाणु बम चेतन चर्चित, के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी का नाम देश मे रोशन करने वाले हीरामणि वैष्णव अपनी काव्य रचनाओं से समा बांधेंगे।

छत्तीसगढ़ के “हीरा” से चमकेगा स्टेडियम

उक्त कार्यक्रम की खास बात यह भी है की इन कवियों में छत्तीसगढ़ के लाडले कवि हीरामणी वैष्णव जिन्होंने कम समय मे ही काफी बड़ा नाम राष्ट्रीय स्तर में बनाया है अपनी काव्य रचना से ऐतिहासिक मंच पर छत्तीसगढ़ के मिट्टी की महक बिखेरेंगे। छतीसगढ़ का “हीरा” अपनी गुदगुदाती रचनाओं से स्टेडियम को आलोकित करते हुए अपने नाम की “मणी” अंकित करेंगे।

अपने जन्मदिन पर काव्य प्रेमियों और साथियों संग शामिल होंगे नगर अध्यक्ष

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन के दिन एक अदभुत सयोंग भी है । 24 नवंबर को युवा हस्ताक्षर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू का भी जन्मदिन है। वे अपना जन्मदिन अपने शुभचिंतकों, नगरवासियों, कार्यकर्ताओ के बीच मनाने के बाद काव्य प्रेमियों, साथियों के साथ उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *