स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अनंतिम मेरिट सूची जिले की वेबसाइट पर जारी

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अनंतिम मेरिट सूची जिले की वेबसाइट पर जारी
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 22 नवम्बर 2024: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा के बाद अनंतिम मेरिट सूची जिले की वेबसाइटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/पर जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीपीएम द्वारा 16 मई 2023 को स्टाफ नर्स एनआरसी, नर्सिंग ऑफिसर एनएचएमपी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (मनोरोग नर्स) साइकोलॉजिस्ट-क्लिनिकल, द्वितीय एएनएम, एएनएम (आरबीएसके), डेंटल असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, ब्लॉक सुपरवाइजर (वीबीडी), एसटीएस, ओटी टेक्निशियन, लैब सहायक, नर्सिंग अधिकारी (एनएचएम) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था तथा 22 जुलाई से 16 अगस्त 2024 तक जिला चिकित्सालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

इसी तरह जूनियर सचिवीय सहायक (एनएचएम), सचिवीय सहायक (आईडीएसपी), जूनियर सचिवीय सहायक (एनसीडी), जिला डाटा सहायक एवं सचिवीय सहायक (एनएचएम) पदों का कम्प्यूटर आधारित कौशल परीक्षा 16 से 18 अक्टूबर 2024 तक शासकीय आईटीआई, गौरेला में आयोजित किया गया था। उक्त पदों पर भर्ती हेतु अंनतिम मेरिट सूची की जानकारी जिले की वेबसाईट में उपलब्ध हैं।भरतपुर अनुविभाग में अवैध धान खपाने की कोशिश नाकाम 3654 बोरी धान जब्त


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *