
हरि ऋषिकर – सिटी रिपोर्टर रायपुर. नवभारत टाइम्स 24X7.in
रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पंडरी मंडी गेट के पास, भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। हार्डवेयर व्यापारी मानिक तालरेजा, जो दलदल सिवनी के निवासी हैं, अपनी दुकान के लिए नहरपारा जा रहे थे। इसी दौरान, मोपेड सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका और चाकू की नोक पर उनसे 31 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।
बदमाशों ने मुंह ढक रखा था:
घटना के दौरान बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर गमछा बांध रखा था। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पास खड़े लोग कुछ समझ नहीं पाए।
पुलिस ने कार्रवाई तेज की:
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बिना नंबर की बाइक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
सुरक्षा पर उठ रहे सवाल:
घटना ने रायपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8220243
Total views : 8263184