कब होगा दिवंगत पिता का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम भूपेश ने दी जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता दिवंगत नंदकुमार बघेल ने 89 साल की उम्र में राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर हैं

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पिता के निधन पर दुख जताया। पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि मेरे बाबूजी नंदकुमार बघेल का आज सुबह निधन हो गया। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।

मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। इस समय पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली पर है। वे आज सुबह 11:30 रायपुर लौटेंगे। जिसके बाद अपने गृह ग्राम कुरुदडीह जाएंगे।

प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी।

21 अक्टूबर 2023 बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *