IPL 2025: हो गया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल 2025, BCCI बढ़ाएगा मैचों की संख्या!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IPL 2025: 24 और 25 नवंबर को होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. जेद्दा में 574 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. मेगा ऑक्शन से ठीक पहले आईपीएल 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है. जी हां, रिपोर्ट्स में अगले सीजन की डेट सामने आ गई हैं.

कितनी तारीख से होगा IPL 2025?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियों के बीच सीजन शुरू होने की तारीख सामने आ गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो IPL 2025 14 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसका फाइनल 30 मई को खेला जाएगा. हालांकि, इन तारीखों की पुष्टि फिलहाल आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो सभी फ्रैंचाइजियों को ई-मेल के जरिए अगले 3 सीजन शुरू होने की तारीखों की जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि जल्द ही तारीखों की आधिकारिक पुष्टि हो सकती है.

बढ़ सकती है मैचों की संख्या

आईपीएल में 74 मुकाबले खेले जा रहे थे, लेकिन अब खबरों की मानें तो आने वाले टाइम में मुकाबलों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. बताया जा रहा है कि IPL 2025 में तो 74 मुकाबले ही खेले जाएंगे. लेकिन फिर मीडिया राइट्स के कारण मैचों की संख्या बढ़ेगी. आईपीएल 2026 में 84 और फिर 2027 में 94 मैच खेले जा सकते हैं. हालांकि, इन खबरों को बीसीसीआई द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है.

KKR vs SRH हो सकता है पहला मैच

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ग्रैंड फिनाले हुआ था. जहां, KKR ने अपना तीसरा टाइटल जीता था. ऐसे में अब अपकमिंग IPL 2025 में कोलकाता और हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जा सकता है. यानी 14 मार्च को KKR vs SRH के बीच पहला मैच खेला जाने वाला है.

24 और 25 को होगी नीलामी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाला है. इस नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम ड्राफ्ट किया था, जिसमें से 574 प्लेयर्स के नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस नीलामी में 12 मार्की प्लेयर्स भी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *